
जमशेदपुर: आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्य युवा अधिवेशन के अंतिम दिन केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवा शक्ति झारखंड की सबसे बड़ी ताकत है। आजसू युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के सुख में जनता और युवाओं की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। सुदेश महतो ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रोजगार, शिक्षा, विकास और झारखंडी अस्मिता से जुड़े उनके सपनों को साकार करना पार्टी का संकल्प है। रामचंद्र सहिस ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण और वैचारिक मार्गदर्शन देकर नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा है। इस दौरान झामुमो नेता कान्हू सामंत समर्थकों सहित आजसू में शामिल हुए। कार्यक्रम में कई नेता और हजारों युवा मौजूद रहे।
Leave a Reply