BREAKING NEWS
“मंत्री जी नहीं आएंगे तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे” — परिजनों की बात सुन भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्रीजेएससीए की वार्षिक आमसभा में ऑडिटेड खाते मंजूर, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह लोकपाल नामितआदिवासी महाजुटान रैली को लेकर झारखंड में सियासी विवाद तेज, संगठनों ने जताई आपत्तिचैंबर चुनाव में मुकेश अग्रवाल की टीम ने बढ़ाई सक्रियता, व्यापारिक हितों पर हुई चर्चाश्रावणी मेला में उत्कृष्ट सेवा के लिए बोकारो के पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सम्मानितबोकारो रेलवे स्टेशन पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत“मंत्री जी नहीं आएंगे तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे” — परिजनों की बात सुन भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्रीजेएससीए की वार्षिक आमसभा में ऑडिटेड खाते मंजूर, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह लोकपाल नामितआदिवासी महाजुटान रैली को लेकर झारखंड में सियासी विवाद तेज, संगठनों ने जताई आपत्तिचैंबर चुनाव में मुकेश अग्रवाल की टीम ने बढ़ाई सक्रियता, व्यापारिक हितों पर हुई चर्चाश्रावणी मेला में उत्कृष्ट सेवा के लिए बोकारो के पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सम्मानितबोकारो रेलवे स्टेशन पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Uncategorized

एमजीएम स्कूल ने जीती बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : बोकारो जूडो संघ की ओर से 29 एवं 30 अगस्त को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 285 अंकों के साथ एमजीएम स्कूल ओवरऑल विजेता, 206 अंक के साथ जीजीपीएस सेक्टर-5 उपविजेता तथा 94 अंक के साथ बोकारो मार्शल आर्ट अकादमी तीसरे स्थान पर रही।
एमजीएम स्कूल ने 34 स्वर्ण, 25 रजत और 29 कांस्य पदक जीते। जीजीपीएस सेक्टर-5 ने 23 स्वर्ण, 26 रजत व सात कांस्य तथा बोकारो मार्शल आर्ट अकादमी ने 14 स्वर्ण, सात रजत व नौ कांस्य पदक हासिल किए। अन्य विद्यालयों ने भी पदक जीते।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गौरव कुमार, सक्षम कुमार सिंह, हर्षिका कुमारी, राजवीर सिंह, सुरभि कुमारी, अर्पित टोप्पो, आयुष कुमार, अदिति सहित विभिन्न वर्गों के खिलाड़ी चुने गए। आरोही चंचल, अनुष्का सिंह, आयुष शर्मा और सिमरन कुमारी ने भी अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पाया। खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन एवं छात्रवृत्ति राशि दी गई।
समापन समारोह में राजीव कुमार, राजेश्वर सिंह और एसके मिश्रा मौजूद रहे। सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अक्टूबर में झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजन में आयुष कुमार ठाकुर, दीपक रंजन, जेबनाथ, आदित्य सिंह, माया चौहान, साईनाथ चक्रवर्ती, देव कुमार, अंशुमन राय एवं आदित्य कुमार का योगदान रहा।

← राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट, खैराचातर की टीम बनी विजेता समूह गान प्रतियोगिता में जीजीपीएस चास का शानदार प्रदर्शन, क्रिसेंट व होली क्रॉस भी रहे अव्वल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।