BREAKING NEWS
एक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैली
Uncategorized

राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट, खैराचातर की टीम बनी विजेता

August 29, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सहयोगिनी की ओर से किशोरी नेतृत्व विकास कार्यक्रम के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और खेल के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।


पहले मुकाबले में खैराचातर की टीम ने टांगटोना को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बगदा की टीम ने दुर्गापुर को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला खैराचातर और बगदा के बीच हुआ, जिसमें खैराचातर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। सहयोगिनी की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सहयोगिनी के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ किशोरियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करता है। समन्वयक किरण ने कहा कि खेल से किशोरियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है।
फुटबॉल कोच सिमति किस्कु ने ग्रामीण किशोरियों में प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन की जरूरत बताई।
मौके पर बिनीता देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, संजना कुमारी, मालती कुमारी, मायावती कुमारी, गुलाबी कुमारी, नाख्तरी बेगम, सना परवीन, जुबेदा खातून, रानी परवीन, सुप्रिया कुमारी, सविता कुमारी, कीर्ति कुमारी, कृतिका व रेशमी कुमारी आदि मौजूद रहीं।

← बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप में MGM स्कूल का दबदबा, पहले दिन 7 स्वर्ण समेत 35 पदक पर कब्जा एमजीएम स्कूल ने जीती बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।