
बोकारो : आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जूडो संघ की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में किया जा रहा है। 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन एमजीएम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक समेत कुल 35 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 की प्राचार्य एसके मिश्रा सहित अतिथियों ने किया। समारोह में एमजीएम स्कूल के प्राचार्य फादर जोशी वर्गीस, अनुराधा सिंह, खेल पदाधिकारी हेमलता उन तथा बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न खेलों के सचिव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एसके मिश्रा ने स्वागत भाषण में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जूडो के प्रति प्रोत्साहित किया।
बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किड्स और सब-जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं। सभी वर्गों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी बेस्ट फाइटर स्कॉलरशिप के लिए मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अगले माह होने वाली झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Leave a Reply