
रांची: मलयाली एसोसिएशन, रांची की ओर से 29 और 30 अगस्त को कैराली स्कूल, सेक्टर-II में भव्य ओणम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन में केरल की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक देखने को मिलेगी। शनिवार शाम सात बजे उद्घाटन समारोह और 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

समारोह में एम.पी. मैथ्यू स्मृति उपलब्धि पुरस्कार झारखंड सरकार के सचिव अबूबकर सिद्दीकी पी., आईएएस को प्रदान किया जाएगा। वहीं अल्फोंसामारिया जोबी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। केरल फेस्ट स्मारिका का विमोचन भी होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तिरुवातिरा, समूह एवं एकल नृत्य, गायन, पियानो वादन और पारंपरिक वल्लम पाट्टु आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समारोह के दूसरे दिन 30 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से भव्य ओणसद्या होगी, जिसमें 30 से अधिक पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। विशेष रसोइये केरल से बुलाए गए हैं। आयोजकों ने सदस्यों और परिवारों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
Leave a Reply