Uncategorized

एलाइड हेल्थकेयर शिक्षा को मिलेगा नया नियामक ढांचा, परिषद ने लिए अहम फैसले

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड राज्य संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद की पहली बैठक मंगलवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रमों के नियमन, मानकीकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

परिषद अब कॉलेजों एवं संस्थानों को संबद्धता देने के साथ पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण भी करेगी। डिप्लोमा समेत विभिन्न स्तर के पाठ्यक्रम इसके दायरे में होंगे। ट्रांजिशन बैच के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। लंबित अंतिम परीक्षाओं के संबंध में कैबिनेट के माध्यम से निर्णय होगा।

परिषद के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन और समर्पित वेब पोर्टल विकसित करने पर सहमति बनी। अपर मुख्य सचिव ने सहिया, एमपीडब्ल्यू समेत स्वास्थ्यकर्मियों के लिए छह माह के विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सुझाव दिया। बैठक में चेयरपर्सन डॉ. मनीषा किरण समेत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *