Uncategorized

एसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता न छूटे: दीपिका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

महागामा (गोड्डा): ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सोमवार को महागामा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने मेहरमा, ठाकुरगंगटी और महागामा में बीएलए एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की। मंत्री ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी का नाम बिना उचित कारण के न हटे। उन्होंने जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं में लोगों को सहयोग देने तथा 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्रत्येक बूथ पर सूची का गंभीरता से परीक्षण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *