
रांची: एसआईआर -2026 की प्रक्रिया में सामने आ रही कथित विसंगतियों और मतदाताओं की परेशानियों को लेकर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को उपायुक्त को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के नाम आवेदन सौंपा गया। आवेदन कार्यालय प्रभारी सह छात्र नेता मोहम्मद हुसैन अंसारी के माध्यम से दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग और फॉर्म भरने के दौरान कई मतदाताओं के नाम, उपनाम, माता-पिता के नाम तथा उम्र में अंतर सामने आ रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इन विसंगतियों के चलते कुछ मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाने, दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में सरल प्रक्रिया अपनाने, उम्र संबंधी मामलों में वैकल्पिक प्रमाण स्वीकार करने और फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। अंसारी ने कहा कि पात्र मतदाताओं को अपना पक्ष रखने और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।
Leave a Reply