Uncategorized

एसबीपीएस के ‘चेकमेट चैंपियंस’ शिविर का समापन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय राज्यस्तरीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैंपियंस-2026’ का समापन हुआ। शिविर में ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा और फिडे प्रशिक्षक अभिषेक दास ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

समापन समारोह में ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शतरंज धैर्य, विश्लेषणात्मक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। समारोह में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार और नवजोत सिंह अलंग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *