BREAKING NEWS
डीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चाडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चा
Uncategorized

ऑल टाइम मदद के सावन मिलन समारोह में महिला उद्यमिता और सम्मान का संदेश

August 16, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो। सामाजिक संस्था ऑल टाइम मदद की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डॉ. संघमिता सिंह, सोनिया और कविता रहीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भावी सांसद अनुपमा सिंह शामिल हुईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य घर से छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित कर आत्मनिर्भर बनने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसी मेहनती महिलाओं को भविष्य में बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे अपने हुनर और व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

इस अवसर पर कई जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह के हाथों सावन गिफ्ट वितरित किए गए। समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समाजसेवी राजकुमारी, सोनिया बनर्जी, कविता सिंह, नीरा सिंह, सोमा, पल्लवी, भूमि, रजनी, प्रतिमा, स्निग्धा, राखी, गौरव रंजू सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

बच्चों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आशी सिंह, शिवांशी, सान्वी और मानवी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

डॉ. संघमिता सिंह ने कहा कि ऑल टाइम मदद का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ महिलाओं को सम्मान, आत्मनिर्भरता और मजबूत मंच प्रदान करना है। समारोह ने महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।

← धनबाद में सावन मिलन सह हरियाली तीज समारोह, मधु सिन्हा बनीं सावन क्वीन जीजीईएस टेक्निकल कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।