Uncategorized

जीजीईएस टेक्निकल कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस, NAAC B++ मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई। इसके बाद निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार, जीजीईएस प्रबंधन सचिव सुरेंद्र पाल सिंह तथा सदस्य जसपाल सिंह, जगमोहन सिंह और गुरदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने स्वागत भाषण में देश की प्रगति के लिए तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने निदेशक के नेतृत्व में फैकल्टी एवं कर्मचारियों के परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों को अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

आईएसटीई बीएनकेवाई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में योगदान देने वाले संकाय सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने नृत्य, संगीत और काव्य पाठ की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शफक रहमत और डॉ. शफक जहीर ने किया। बीबीए की प्रभारी विभागाध्यक्ष शहनाज फरहीन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन जलपान के साथ हुआ। अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *