Uncategorized

‘कलांजलि’ प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया नवाचार और रचनात्मकता का संगम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘कलांजलि’ कला-समेकित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप आयोजित प्रदर्शनी में कला, अनुभवात्मक अधिगम और तकनीक का समन्वय देखने को मिला।

विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े मॉडल प्रदर्शित कर अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान क्षमता का परिचय दिया। प्रदर्शनी में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि ‘कलांजलि’ विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, नवाचार, आलोचनात्मक चिंतन और बहुविषयक अधिगम को बढ़ावा देने वाली पहल है, जो उन्हें आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार वैश्विक नागरिक बनने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *