Uncategorized

कविता वाचन में डीएवी गांधीनगर के नब्यांश ने जीता सांत्वना पुरस्कार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: इंटरनेशनल लाइब्रेरी एवं कल्चर सेंटर, रांची की ओर से आयोजित कविता वाचन प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के कक्षा दो के छात्र नब्यांश झा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। नब्यांश ने प्रभावशाली प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वासपूर्ण कविता वाचन से निर्णायक मंडली को प्रभावित किया।

उसकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने के लिए उन्हें लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *