कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मिले स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

रांची/नई दिल्ली: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर संगठन और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने खड़गे को राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे कार्यों, विशेषकर प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना की प्रगति से अवगत कराया।

डॉ. अंसारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए इसी समर्पण के साथ काम जारी रखने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एशिया के सबसे बड़े रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण से झारखंड में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *