Uncategorized

कांटाटोली में मायरा पॉलीक्लिनिक शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांटाटोली स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में बुधवार को मायरा पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद थीं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार है। वहीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा देगा। पॉलीक्लिनिक में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, पैथोलॉजी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *