
धनबाद : समाज सेवा के प्रति समर्पित कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्ष 2019 में स्थापित यह ट्रस्ट आज सफलतापूर्वक सात वर्ष पूर्ण कर आठवें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी एकजुटता, सहयोग और सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराया।

स्थापना दिवस के मौके पर भगवान श्री हनुमान जी के प्रसाद के साथ धनबाद रेलवे परिसर में श्री श्री दरिन्द्रनारायण जी के नाम पर भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

ट्रस्ट के महासचिव अनुज सिन्हा ने बताया कि आगामी 19 जुलाई, रविवार को हीरापुर स्थित माडा क्लब में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रक्तदान, नेत्र जांच, रक्त जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन ट्रस्ट की स्मारिका ‘प्रतिध्वनि’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया जाएगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त के आशीर्वाद और समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रकाश सिन्हा, रंजन श्रीवास्तव, शशि भूषण लाल, सत्येंद्र अम्बस्ट, अनुज सिन्हा, राजीव कंठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रोटी बैंक यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।
जय चित्रगुप्त।
Leave a Reply