Uncategorized

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी उत्सव

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण समग्रता के प्रतीक हैं और योग, कर्म, पुरुषार्थ व आत्मजागरण के पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के उपदेश आज भी जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। नव्या कुमारी ने श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बाल वाटिका के बच्चों ने ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ गीत पर नृत्य किया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। संचालन गौरवी सिंह और नीलांश झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *