Uncategorized

कैंब्रियन स्कूल के विद्यार्थियों ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के विद्यार्थियों के लिए अनुभवात्मक अधिगम (एक्सपीरियंशियल लर्निंग) के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें मिट्टी की तैयारी, बीज चयन, पौधों की देखभाल, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं कक्षा चौथी, पांचवीं और छठी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उद्देश्य से फिल्म मोआना भी दिखाई गई। विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षा विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन से जोड़कर विषय की गहरी समझ विकसित करती है तथा उनमें कौशल, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को बढ़ावा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *