झारखण्ड बोकारो

क्रिसमस पूर्व कैरोल गीतों ने विद्यालय में बाँधा समां

बोकारो (खबर आजतक): बोकारो संत जेवियर स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस कैरोल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने सुमधुर प्रस्तुति दी। हर साल दिसंबर का महीना में हमें दो चीजों का इंतजार रहता है, एक क्रिसमस तो दूसरा नए साल के आगमन का। दिसंबर महीने में जैसे-जैसे सर्दियाँ बढ़ती है, क्रिसमस के उत्सव की रौनक भी बढ़ने लगती है।

होली, दिवाली, ईद की तरह ही ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। मुख्य रूप से यह ईसाइयों का त्योहार है, पर भारत के साथ पूरे विश्व में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर इस त्योहार को मनाते हैं। कक्षा चौथी से सातवीं के विद्यार्थियों ने क्रिसमस गीतों की प्रस्तुति की जिसमें माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जन्म से संबंधित गीतों का आनंद लिया तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एस.जे, उप प्रधानाचार्या सिस्टर बेंसी एवं ब्रदर रेमंड द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया तथा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें बधाई दी। इस कैरोल प्रतियोगिता में कक्षा पाँचवीं ‘ब’ तथा सातवीं ‘अ’ के विद्यार्थी वर्ग प्रथम स्थान पर रहे जिनका मार्गदर्शक उनकी कक्षा अध्यापिका मिस अंजू सुधा मिंज तथा मिस्टर सिराज अंसारी द्वारा किया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगण एवं विद्यार्थिवर्ग जोशीले एवं उत्साहित थे।

Related posts

सहयोगिनी संस्था द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nitesh Verma

मेगा ट्रेड फेयर बना राँचीवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र

Nitesh Verma

स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना को बंद करने के खिलाफ सुनवाई के बाद कोर्ट ने विभिन्न विभागों से माँगा जवाब

Nitesh Verma

Leave a Comment