Uncategorized

खड़गे ने अस्पताल में इरफान अंसारी के परिवार का जाना हालचाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची/बेंगलुरु: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि बेंगलुरु के सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल में उपचाराधीन अपने परिवार के सदस्य का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके परिवार से भी मुलाकात की। इस दौरान खड़गे ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, खड़गे ने आत्मीयता जताते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे कांग्रेस की पारिवारिक संस्कृति और कार्यकर्ताओं के प्रति पार्टी नेतृत्व के स्नेह का उदाहरण बताते हुए खड़गे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *