BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहन

August 19, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह प्रखंड कमेटी ने खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन का किया एलान

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह पूर्वी, गिरिडीह पश्चिमी और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय समिति गिरिडीह के द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से गिरिडीह बनियाडीह में खान और खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमेटी के सदस्य दिलीप मंडल ने कहा कि मोदी सरकार खान और खनिज संशोधन विधेयक लाकर झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहते हैं। इस विधेयक के लागू हो जाने से झारखंड को लाखों करोड़ रू का नुक़सान होगा। और झारखंड की जनता का विकास रूक जाएगा। इसलिए गांव गांव जाकर इस काला कानून के खिलाफ लोगों को जगाने की जरूरत है। झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमेटी के निर्देश का केवल इंतजार है पूरे गिरिडीह की जनता खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना सहित जनहित की कई योजनाओं पर असर पड़ने वाला है।अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चांद रसीद ने कहा कि मोदी सरकार झारखंड के विकास को रोकना चाहती है। जिला सह सचिव दिलीप रजक ने कहा कि गिरिडीह में इस काला विधेयक के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। युवा मोर्चा के जिला संगठन सचिव मेहताब मिर्जा ने कहा कि पहले चरण के आन्दोलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा गांव-गांव में खान खनिज संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दे रहा है। और लोगों को बताया जा रहा है कि इस कानून के लागू होने से जनता के विकास की योजनाएं बन्द हो सकती है।
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी गिरिडीह के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू और सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि मोदी सरकार खनिज संशोधन विधेयक वापस नहीं लिया तो गिरिडीह से एक छटाक कोयला बाहर नहीं जाने देंगे।
मौके पर गिरिडीह पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, सचिव सरफ्फूदीन अंसारी, गिरिडीह पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, अर्जून रवानी, नरेश यादव, प्रकाश यादव, नारायण दास, जगत पासवान, सीताराम मांझी, चुडका हांसदा, किशोर राम, सुरेन्द्र दास, खुबलाल दास, सुनिल दास, मनोज मंडल, सचिन वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

← होली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।