Uncategorized

खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल स्थिति पर मुख्यमंत्री नाराज, आधुनिकीकरण के निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण कर आधारभूत संरचनाओं, उपकरणों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शूटिंग रेंज के समग्र आधुनिकीकरण और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 10, 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज का जायजा लिया, खिलाड़ियों से बातचीत की तथा सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, फायर सेफ्टी और उपकरणों के बेहतर रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *