Uncategorized

गांधी के आदर्शों को व्यापारिक आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : तुलसी पटेल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: गांधी जयंती पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से काली मंदिर चौक, एमजी मार्ग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मेन रोड व्यवसायी समिति के सदस्य भी शामिल हुए। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा की प्रेरणा देता है।

व्यापारी और उद्यमी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी केवल कारोबार तक सीमित नहीं होनी चाहिए। व्यापार में विश्वास कायम रखने के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी जरूरी है। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से दुनिया को मानवता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। मौके पर महासचिव रोहित अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *