BREAKING NEWS
आरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबीकुडू में जनजातीय मुद्दों पर संवाद, सीएनटी एक्ट के पालन का निर्देशआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादखबर का असर: शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबीकुडू में जनजातीय मुद्दों पर संवाद, सीएनटी एक्ट के पालन का निर्देश
Uncategorized

रांची में एक्सपो उत्सव का जलवा, नाइट मार्केट में खींची भीड़

October 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का आगाज हो गया है। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय व्यापार मेले का यह 29वां संस्करण है। देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों के स्टॉल शामिल हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष ‘पिंक हैंगर’ और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी आकर्षण का केंद्र है।

3 अक्टूबर को आयोजित नाइट मार्केट में रात 9 से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहे। कार्निवाल थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जोकर और फायर जगलर ने लोगों का मनोरंजन किया। शहर के सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। एक्सपो परिसर में डॉग शो में 17 प्रतिभागियों और ‘वॉयस ऑफ एक्सपो’ में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सेवा प्रकल्प के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 50 लोगों की जांच हुई। शिविर 4 अक्टूबर को भी लगेगा। 4 अक्टूबर को टैंक एवं डांस प्रतियोगिता, 5 को योग प्रतियोगिता व फैशन शो और 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग होगा। आयोजकों के अनुसार क्यूआर कोड से कार्यक्रमों में पंजीकरण और टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

← अधिवक्ता मृत्यु लाभ योजना की राशि बढ़कर हुई एक लाख रुपये गांधी के आदर्शों को व्यापारिक आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : तुलसी पटेल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।