
तेनुघाट (बोकारो)। अधिवक्ता संघ बेरमो मुख्यालय तेनुघाट की अहम बैठक संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। संघ ने अधिवक्ता मृत्यु लाभ योजना के तहत मिलने वाली राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का फैसला लिया।

इसी निर्णय के तहत संघ की ओर से दिवंगत अधिवक्ता विवेकानंद की धर्मपत्नी मंजू मिश्रा को मृत्यु लाभ योजना के तहत नकद एक लाख रुपये और दुर्गा पूजा लाभांश की राशि प्रदान की गई। संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार प्रजापति उनके पैतृक आवास पाथुरिया, जरीडीह पहुंचे और राशि हस्तगत कराई।

इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संघ परिवार के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही झारखंड बार कौंसिल से मिलने वाली राशि भी जल्द दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
Leave a Reply