झारखण्ड

घाटशिला उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी की रणनीतिक बैठक, एनडीए संग तालमेल पर जोर

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।


सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी घाटशिला उपचुनाव में एनडीए के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेगी। प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर अंतिम निर्णय एनडीए की संयुक्त बैठक में तय किए जाएंगे। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सदस्य सुखलाल हेंब्रम, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, सचिव हरीश कुमार सिंह और मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

झारखंड विमेन एसोसिएशन व नैशनल एस/एससी हब ने झारखंड में उभरती महिलाओं को किया सम्मानित

admin

हॉट लिप्स को मिला बेस्ट रेस्टोरेंट का पुरस्कार

admin

सीएमपीडीआई में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) की बैठक सम्पन्न

admin

Leave a Comment