झारखण्ड दुर्घटना राँची

चुटिया मेन रोड में तेज रफ्तार का कहर, नशे में चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : चुटिया मेन रोड में सोमवार देर रात तेज रफ्तार और नशे का कहर देखने को मिला। करीब एक बजे नशे की हालत में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार (नंबर JH-01FB-5790, वैगनआर) का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के सामने शेड में खड़ी थी। रात में तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि दूसरी कार ने टक्कर मार दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

सीआईएससीई राष्ट्रीय एथलेटिक मीट 2023-24 मे जीत हासिल कर संत जेवियर्स बोकारो के छात्रों ने लहराया परचम

admin

कोयला चढ़ाने के क्रम में पैर फिसलने से ट्रेन के कटकर महिला की मौत

admin

आम आदमी परिवार की ओर से समस्त झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं..

admin

Leave a Comment