Uncategorized

छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च में होंगे शामिल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी-जेएस‌एससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जेकेएल‌एम सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की। जयराम महतो ने घोषणा की कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वे स्वयं शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को मजबूती देने के लिए जेकेएल‌एम भी उनके साथ खड़ी है। पार्टी की ओर से विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने सरकार से मामले का समाधान कर छात्रों का भरोसा बहाल करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *