Uncategorized

छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में सीओ कार्यालय पहुंचे बाबूलाल, निष्पक्ष एफआईआर की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी एवं जेएस‌एससी- सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ रांची सदर अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कथित दुर्व्यवहार और कार्यक्रम में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अधिकारियों को सरकार की कठपुतली बनने के बजाय कानून और निष्पक्षता के आधार पर काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर कार्रवाई हुई, जबकि उपद्रव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता सीओ कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।

मौके पर दीपक प्रकाश, सीपी सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, वरुण साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *