जगन्नाथपुर मंदिर के दिवंगत रात्रि प्रहरी के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की सहायता

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में कार्यरत रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा के निधन के बाद उनके परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के संयुक्त निर्णय के तहत दी गई।

शनिवार को जगन्नाथपुर मंदिर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन.एन. पांडे, प्रथम सेवक सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन की प्रतिनिधि स्मृति कुमारी की उपस्थिति में मृतक की पत्नी रूपन देवी को सहायता राशि सौंपी गई।

कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन ने दिवंगत कर्मी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *