
रांची: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश टोली की कार्यशाला प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रभारी सह लोकसभा मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अभिभावक के जन्मदिन की तरह भव्य रूप से मनाया जाए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सहित कई कार्यक्रम होंगे। आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
आदित्य साहू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन को केवल समारोह तक सीमित नहीं रखने और सेवा संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का आग्रह किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। 17 सितंबर को शाम सात बजे पूरे प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। अभियान के तहत लाभार्थियों के घर तक पहुंचने का लक्ष्य भी रखा गया है।
Leave a Reply