BREAKING NEWS
स्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का होगा भव्य सम्मानबोड़ेया में जन्माष्टमी, राज्यपाल ने किया स्तुति का लोकार्पणकविता वाचन में डीएवी गांधीनगर के नब्यांश ने जीता सांत्वना पुरस्कारएआईपीसी झारखंड ने के. राजू को सौंपा विजन डॉक्यूमेंटसीसीएल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजितकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमनस्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का होगा भव्य सम्मानबोड़ेया में जन्माष्टमी, राज्यपाल ने किया स्तुति का लोकार्पणकविता वाचन में डीएवी गांधीनगर के नब्यांश ने जीता सांत्वना पुरस्कारएआईपीसी झारखंड ने के. राजू को सौंपा विजन डॉक्यूमेंटसीसीएल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजितकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन
Uncategorized

जलावन निकालते समय जहरीले सांप ने डसा, गोमिया में 25 वर्षीय युवती की मौत

August 23, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत बंदरलोरिया टोला में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती सुमन कुमारी की मौत हो गई। वह हरि प्रजापति की पुत्री थी। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सुमन घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। चूल्हा जलाने के लिए वह जलावन निकाल रही थी। इसी दौरान जलावन में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया।

सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर गोमिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी बीडीओ और सीओ को भी दी गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बरसात में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि जलावन, झाड़ियों या सामान को उठाने से पहले जांच जरूर करें। सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल ले जाएं।

← फोरलेन-सिक्सलेन पर इंटरचेंज की मांग, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया सावन, गीत-संगीत, नृत्य और झूलों से गूंजा खैराचातर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।