जीजीएसटीसी कांड्रा में एफडीपी के चौथे दिन विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान

बोकारो : गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (जीजीएसटीसी), कांड्रा में आयोजित आईएसटीई-बीएनवाई ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी)-2026 के चौथे दिन तीन महत्वपूर्ण तकनीकी एवं शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में एनआईटी सिलचर के प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र कुमार ने भूजल प्रदूषण एवं उसके उपचार विषय पर जानकारी दी। उन्होंने भूजल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।


दूसरे सत्र में संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों और उच्च शिक्षा में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जीजीएसटीसी में एनईपी-2020 के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
तीसरे सत्र में पश्चिम बंगाल पीडब्ल्यूडी की कार्यपालक अभियंता इंजीनियर काजल सिन्हा ने आधारभूत संरचना विकास, परियोजना प्रबंधन और इंजीनियरिंग नवाचार पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षकों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *