BREAKING NEWS
सीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ
Uncategorized

जीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

August 19, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


बोकारो (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत अंतर्गत बगियारी गांव में सहयोगिनी संस्था की ओर से जीवन कौशल प्रशिक्षण एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बोकारो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता के निर्देश पर हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना था।


कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो, प्रशिक्षक मनोहर कुमार महतो एवं एनिमेटर रेखा देवी ने युवाओं से संवाद किया। प्रशिक्षण के दौरान आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, तनाव प्रबंधन, प्रभावी संवाद, समस्या समाधान और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों की जानकारी दी गई।


प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि संस्था कसमार प्रखंड की सात पंचायतों के 30 गांवों में किशोरियों एवं महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की।


मनोहर कुमार महतो ने कहा कि गलत संगति और तनाव युवाओं को नशे की ओर ले जा सकते हैं। रेखा देवी ने नशामुक्त समाज निर्माण में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। अंत में सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

← 90 एकड़ जमीन पर बीएसएल का शिकंजा, को-ऑपरेटिव सोसाइटी को 30 दिन का अल्टीमेटम JSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारी →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।