
रांची: जेएसएलपीएस की नई मानव संसाधन (एचआर) पॉलिसी लागू होने पर कर्मियों में खुशी की लहर है। राज्यभर से रांची पहुंचे जेएसएलपीएस कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत कर आभार जताया। नई नीति से करीब 1,300 अतिरिक्त पदों पर रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जेएसएलपीएस कर्मियों की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका है। राज्य में 32 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने नई एच आर पॉलिसी को कर्मियों के मनोबल और संस्थागत मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक निशात आलम सहित अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।
Leave a Reply