Uncategorized

जेएससीए स्टेडियम भगदड़ मामले में 100-150 अज्ञात पर एफआईआर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच के दौरान जेएससीए स्टेडियम में हुई भगदड़ और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। धुर्वा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर हीरालाल साह के लिखित आवेदन पर 100 से 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच (सनहा संख्या 31/26) पूरी होने के बाद की गई। पुलिस स्टेडियम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से गेट तोड़ने और उपद्रव करने वालों की पहचान में जुटी है। घटना 24 जून को जेएससीए स्टेडियम में खेले गए झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच के दौरान हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *