
रांची: जेएससीए स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना को लेकर भाजपा ने जेएससीए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

प्रेसवार्ता में अजय साह ने कहा कि मैच के दौरान भारी भीड़ जुटने की संभावना के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आम दर्शकों की सुरक्षा के बजाय वीआईपी संस्कृति को प्राथमिकता दी गई, जिसके कारण अव्यवस्था और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई।
भाजपा ने सवाल उठाया कि घटना के कई घंटे बाद भी जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पार्टी ने मामले की न्यायिक जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा भगदड़ में घायल लोगों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। प्रेसवार्ता में भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी तारिक इमरान और सूरज शाहदेव भी मौजूद थे।
Leave a Reply