
जमशेदपुर (ख़बर आजतक) : सीएमईएच एकेडमी, जमशेदपुर एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन (झारखंड) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जेकेएस कॉलेज, रोड नंबर-17, मानगो में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
शिविर में पैथोलॉजी जांच की भी व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में मरीजों ने रक्त जांच के लिए सैंपल दिया। पैथोलॉजी जांच डॉ. नीरज की देखरेख में हुई। शिविर में डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. अभिमन्यु झा, डॉ. एनबी मंडल, डॉ. नितीश, डॉ. अनिता साहू, डॉ. सम्मा परवीन, डॉ. अमृता, डॉ. रीना, डॉ. संगीता, डॉ. खुशबू, डॉ. पूजा एवं डॉ. शाइस्ता यास्मीन ने योगदान दिया।
शिविर आयोजक एवं एकेडमी के उपाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. एके श्रीवास्तव ने कॉलेज के स्टाफ समेत क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित मरीजों का उपचार किया। अध्यक्ष डॉ. परमानंद चंद्रवंशी एवं सचिव डॉ. आरके प्रसाद ने फोन पर चिकित्सकों को बधाई दी।
Leave a Reply