
रांची: लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के अनिश्चितकालीन धरने में शामिल छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों और समस्याओं को सुना तथा भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि यदि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराने में सक्षम नहीं है, तो पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी छात्रों और युवाओं की न्यायपूर्ण मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उमेश तिवारी, आदित्य विजय प्रधान, रतन पासवान, भोला जी, ममता रंजन, मनीषा झा आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply