Uncategorized

झारखंड की पहली 10-लेन स्मार्ट रोड को मिली हरी झंडी, 177 करोड़ से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड में आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। राज्य की पहली 10-लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का टेंडर पश्चिम बंगाल की कंपनी रामचंद्र पाल को मिला है। काम का आवंटन होने के बाद सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसमें स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड की टीम जुटी है।

करीब 6.089 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग विवेकानंद स्कूल मोड़ से जगन्नाथ मंदिर, हाईकोर्ट और नई विधानसभा के मुख्य मार्ग होते हुए नयासराय आरओबी तक बनेगा। वहीं नयासराय आरओबी से रिंग रोड तक करीब 2.12 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा।

स्मार्ट रोड में साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सर्विस रोड, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित की जाएगी। साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनसे सड़क की लाइटें संचालित होंगी। आधुनिक सुविधाओं और हरित व्यवस्था से यह सड़क राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *