BREAKING NEWS
अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभा का रंग, 150 बच्चों-महिलाओं ने दिखाया हुनरकोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाकझारखंड के छात्रों के लिए राहुल गांधी की आवाज क्यों खामोश : बाबूलाल मरांडीयुवाओं की आवाज दबाने से नहीं थमेगा छात्र आंदोलन: राफियाडॉ. मुंडा के विचारों से बनेगा अधिकार-संपन्न झारखंड : सुदेशझारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, जेएलकेएम उपाध्यक्ष अनुज कुमार ने सरकार पर साधा निशानाअग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रतिभा का रंग, 150 बच्चों-महिलाओं ने दिखाया हुनरकोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाकझारखंड के छात्रों के लिए राहुल गांधी की आवाज क्यों खामोश : बाबूलाल मरांडीयुवाओं की आवाज दबाने से नहीं थमेगा छात्र आंदोलन: राफियाडॉ. मुंडा के विचारों से बनेगा अधिकार-संपन्न झारखंड : सुदेशझारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, जेएलकेएम उपाध्यक्ष अनुज कुमार ने सरकार पर साधा निशाना
Uncategorized

झारखंड के छात्रों के लिए राहुल गांधी की आवाज क्यों खामोश : बाबूलाल मरांडी

August 23, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्रों के अधिकारों की बात करने वाले राहुल गांधी झारखंड में अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ छात्रों के पक्ष में आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया तथा विभिन्न जिलों में पुतला दहन कार्यक्रमों के दौरान छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार हुआ।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी से मांग की कि छात्रों पर हमला करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई कराई जाए। साथ ही आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज किए जा रहे कथित फर्जी मुकदमों को निरस्त कराने की पहल हो। उन्होंने कहा कि सत्ता में भागीदारी के साथ जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। जनता सब देख रही है और राजनीतिक दोहरे मापदंड का फैसला समय आने पर करेगी।

← युवाओं की आवाज दबाने से नहीं थमेगा छात्र आंदोलन: राफिया कोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।