Uncategorized

झारखंड-बिहार में पहली बार शुरू होगा ‘रोटरी मीन्स बिजनेस’, कनिका मल्होत्रा बनीं रांची चैप्टर की चेयरमैन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रोटरी इंटरनेशनल के बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म रोटरी मीन्स बिजनेस की शुरुआत पहली बार रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड-बिहार) में की जाएगी। रांची में इसके पहले चैप्टर का गठन किया जा रहा है, जिसकी चेयरमैन कनिका मल्होत्रा को बनाया गया है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने बताया कि आरएमबी का उद्देश्य रोटेरियन्स, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां आपसी सहयोग, रेफरल और व्यापारिक अवसरों के माध्यम से रोजगार और सामाजिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि यह मंच व्यापार, नैतिकता और समाज सेवा पर आधारित इकोसिस्टम के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस पहल से स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा युवा उद्यमियों को नए अवसर और मेंटरशिप मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *