Uncategorized

झारखंड में वन संरक्षण और आजीविका संवर्धन को लेकर जाईका परियोजना पर चर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाईका) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को वन भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार से मुलाकात कर झारखंड में वन संरक्षण, संयुक्त वन प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका संवर्धन से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की। परियोजना के तहत राज्य के 20 वन प्रमंडलों, 47 वन क्षेत्रों और करीब 1,400 संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के साथ कार्य किया जाएगा। इसके माध्यम से वन संरक्षण, तसर विकास, महुआ आधारित आजीविका, मृदा एवं जल संरक्षण तथा समुदाय आधारित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि परियोजना से स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ेगी और वन संरक्षण के साथ ग्रामीणों के लिए टिकाऊ आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *