BREAKING NEWS
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारीरामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज की पहल तेज करने की कही बातसावन से पहले स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, महापौर ने दिए सफाई और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देशसंत जेवियर्स कॉलेज में नए सत्र 2026-30 का शुभारंभ, ओरिएंटेशन में छात्रों का स्वागत20 जुलाई से शुरू होंगी रांची विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाएंदामू बानरा के निधन पर सुदेश महतो ने जताया शोकसरला बिरला पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारीरामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज की पहल तेज करने की कही बातसावन से पहले स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, महापौर ने दिए सफाई और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देशसंत जेवियर्स कॉलेज में नए सत्र 2026-30 का शुभारंभ, ओरिएंटेशन में छात्रों का स्वागत20 जुलाई से शुरू होंगी रांची विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाएंदामू बानरा के निधन पर सुदेश महतो ने जताया शोक
Uncategorized

झारखंड में सिंडिकेट की सरकार, जनता परिवर्तन चाहती है : रघुवर दास

July 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के तहत महानगर कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने की।

मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि झारखंड में आज “सिंडिकेट की सरकार” चल रही है और राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध तथा अव्यवस्था का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता वर्तमान सरकार से संतुष्ट नहीं है और परिवर्तन की प्रतीक्षा कर रही है।

रांची विधायक सी.पी. सिंह ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को प्रेरणादायी बताया, जबकि महापौर रौशनी खलखो ने उनके आदर्शों को जनसेवा और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि स्मरण पक्ष के माध्यम से डॉ. मुखर्जी के विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

← रामविलास पासवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भारत रत्न देने की मांग दोहराई तीजनबाई के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।