Uncategorized

डीएवी बरियातू में विद्यार्थियों ने नाटिका से समझी संविधान निर्माण की प्रक्रिया

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन का संदेश

रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकालीन सभा में संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने संविधान निर्माण की पृष्ठभूमि पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर इसकी ऐतिहासिक प्रक्रिया और महत्व को दर्शाया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. झूमा महता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान और उसके प्रावधानों का सही तरीके से अनुपालन देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अधिकारों का उपयोग भी देश की एकता और अखंडता को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *