BREAKING NEWS
डीपीएस रांची में मनाया गया तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवसगोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतराहरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सवगिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।ज्ञान के प्रति भूख जरूरी, विद्यार्थी अपनी क्षमता निखारें : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजनदिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षाडीपीएस रांची में मनाया गया तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवसगोमिया: सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी आवासीय परिसर की सड़कें बदहाल, हादसों का खतराहरे परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया भव्य सावन महोत्सवगिरिडीह जिले के गांडेय से दो अपहृत युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया दो आरोपी गिरफ्तार।ज्ञान के प्रति भूख जरूरी, विद्यार्थी अपनी क्षमता निखारें : निदेशक प्रभारी प्रिय रंजनदिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षा
Uncategorized

डीपीएस चास में दूसरा बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता संपन्न, एमजीएम अव्वल

August 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

लगभग 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल, चास में 1 और 2 अगस्त को आयोजित दूसरे बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला गतका संघ की ओर से किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


बालक वर्ग में एमजीएम स्कूल प्रथम, पिट्स मॉडल स्कूल गोमिया द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल चास तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में एमजीएम स्कूल ने पहला, डीपीएस चास ने दूसरा और ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मनीष तिवारी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएमएल दास (पिट्स मॉडल स्कूल, गोमिया) उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि गतका खेल कम समय में बोकारो के युवाओं के बीच लोकप्रिय हुआ है और भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगा।
बोकारो जिला गतका संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि जिले के खिलाड़ी पिछले चार वर्षों से खेलो इंडिया और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिताओं में भाग लेते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक झारखंड के खिलाड़ियों को 8 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि व छात्रवृत्ति मिल चुकी है तथा इस वर्ष भी कई खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक रंजन, पायल कुमारी, प्रियांशु राज सिंह, वेदांत भारद्वाज, नईम अंसारी, राहुल प्रताप सिंह, सूरज कुमार, खुशी सिंह, आशीष कुमार, जसमीत कुमार और सतीनाथ चक्रवर्ती सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

← पद्मभूषण गुरुजी स्व.शिबू सोरेन की स्मृति में स्थापित होगी आदमकद प्रतिमा 14अगस्त को रक्तदान- महादान शिविर का आयोजन। →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।