Uncategorized

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार : पंकज सिन्हा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और वैकल्पिक राजनीति के महान शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली जीवन में ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्होंने स्वतंत्र भारत की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के प्रयासों से पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना और भारतीय जनसंघ की स्थापना कर उन्होंने देश को वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रदान की। साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका प्रसिद्ध नारा “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” आज भी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

पंकज सिन्हा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि आज भी उनका जीवन देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है तथा उनके विचार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *