BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर बोकारो में वृक्षारोपण, दी गई श्रद्धांजलि

July 6, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : ‘एक राष्ट्र में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर बोकारो में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छ भारत अभियान, झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के नेतृत्व में पर्यावरण-मित्र चौक, कैंप-2 स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में वृक्षारोपण कर डॉ. मुखर्जी की पुण्य स्मृति में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उनके आदर्श, त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मृणाल कांत चौबे, ललित प्रसाद, अखिलेश ओझा, अभय कुमार ‘गोलू’, बबलू पांडेय, अमित सिंह, राज रंजन, रोहित कुमार सिंह सहित कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

← पेटरवार में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत में 1.73 करोड़ की लागत से बनेगी पुलिया, ग्रामीणों में खुशी →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।