Uncategorized

तालाब में डूबने से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोमिया (बोकारो): गोमिया प्रखंड के कर्री खुर्द पंचायत अंतर्गत पैसरा गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से किसान जयराम मांझी (42) की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि जयराम मांझी धान की बुआई के बाद अपने पालतू जानवरों को धोने के लिए गांव के तालाब में उतरे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर तालाब में नहा रहे साहेबराम टुडू ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने झागर और जाल की मदद से घंटों खोजबीन के बाद उनका शव तालाब से बाहर निकाला।

सूचना पर चतरोचट्टी थाना के एसआई कुंदन प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया। मृतक परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इधर, कर्री खुर्द पंचायत के मुखिया सोनाराम मुर्मू ने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा एवं अन्य सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *