BREAKING NEWS
स्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का होगा भव्य सम्मानबोड़ेया में जन्माष्टमी, राज्यपाल ने किया स्तुति का लोकार्पणकविता वाचन में डीएवी गांधीनगर के नब्यांश ने जीता सांत्वना पुरस्कारएआईपीसी झारखंड ने के. राजू को सौंपा विजन डॉक्यूमेंटसीसीएल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजितकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमनस्वर्णनालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का होगा भव्य सम्मानबोड़ेया में जन्माष्टमी, राज्यपाल ने किया स्तुति का लोकार्पणकविता वाचन में डीएवी गांधीनगर के नब्यांश ने जीता सांत्वना पुरस्कारएआईपीसी झारखंड ने के. राजू को सौंपा विजन डॉक्यूमेंटसीसीएल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजितकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया नमन
Uncategorized

तेनुघाट एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित

August 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

तेनुघाट। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर तेनुघाट के एफ टाइप चौक दुर्गा मंडप में देर शाम तरूणी प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान मंडप की सजावट, माता की प्रतिमा, लाइट-साउंड, सुरक्षा व्यवस्था और चंदा संग्रह को लेकर सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एफ टाइप चौक का दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा। साफ-सफाई और शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पिछले वर्ष जो समिति का चयन किया गया था सर्व समिति से निर्णय लिया गया और पुनः उसी कमेटी को कार्यभार सौंपा गया। 
सर्व समिति से अध्यक्ष सुजय आनंद, उपाध्यक्ष शालिग्राम प्रसाद और उदय कुमार सिंह, सचिव संतोष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव आनंद कुमार श्रीवास्तव, दीपक ठाकुर, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष प्रशांत पाल एवं सुरेश यादव को बनाया गया।
यह कमिटी 16 सदस्य संचालक मंडलीय सदस्यों की देख रेख में संचालित होगी। शिव शंकर यादव, कुंदन कुमार झा, मनु ठाकुर, छोटू ठाकुर, पांडु साह, सोनू साव, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, दीपेंद्र श्रीवास्तव, बबन तिवारी, अभिजीत मिश्रा, शशि मिश्रा, रामकृष्ण गुप्ता, पंकज सिंह, संजय शर्मा सहित दर्जनों  सदस्य उपस्थित थे। 

← वृक्षों को राखी बांधकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नल-जल योजना के बावजूद पंचायत में लगाए गए पांच जलमीनार, अनियमितता का आरोप →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।